
रायपुर न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दशहरा उत्सव के दिन नया खाई एवं नया पानी पीने के लिए अपने गांव कुरूदडीह पहुंचे। पूजा करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण जनों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री हर साल दशहरा के अवसर पर नया खाई में अपने पैतृक घर में पूजा करते हैं।

