दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग शोभायात्रा में आरोपी पिस्टल और चापड़ लेकर नाचते दिखे

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// एक शोभायात्रा के दौरान हाथों में चापड़ और पिस्टल लहराते बदमाशों का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह शोभायात्रा 3 दिन पहले शहर में निकली थी। खास बात यह है कि यात्रा की व्यवस्था में पुलिस भी मौजूद थी। अब पुलिस कह रही है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। शोभायात्रा शहर के चंडी मंदिर चौक से भी गुजरी थी। इस चौक पर हर समय पुलिस रहती है। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी चौक पर बदमाश खुलेआम हथियार लेकर नाचते रहे। इसके बाद भी पुलिस ने पकड़ना तो दूर, रोकने का भी प्रयास नहीं किया। कुछ पुलिसकर्मियों ने तो हथियार को खिलौना तक बता डाला। जबकि उसे चेक तक नहीं किया। कुछ दिन पहले दुर्ग पुलिस के आला अधिकारियों ने यह दावा किया था कि त्योहारों से पहले निगरानीशुदा बदमाशों को पकड़ेंगे। लेकिन, जिस तरह इस वीडियो में निगरानी बदमाश खुलेआम नवरात्रि के त्योहार में हथियार लेकर नाच रहे हैं, इसने पुलिस अफसरों के दावे की पोल खोल दी है। यह जिला मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों का क्षेत्र है। इस जिले में बेहतर पुलिसिंग हो इसके लिए छह महीने में चार SP बदले जा चुके हैं। इसके बाद भी यहां की कानून व्यवस्था ऐसी है की आपराधिक तत्व खुलेआम हथियार लहरा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!