विदेश

अफगानिस्तान : कंधार की शिया मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका, 32 लोगों की मौत और कई हुए घायल

मस्जिद में धमाका, 46 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल, जुमे के नमाज में इकट्ठा लोगों को बनाया निशाना

कंधार न्यूज़ /// कंधार में एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बम धामके हुए हैं। इन धमाकों में कम से कम 32 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और 53 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान में बीते एक हफ्ते में शिया मस्जिद पर हमले की यह दूसरी बड़ी घटना है। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि कंधार की एक मस्जिद को निशाना बनाकर धमाका किया गया है। हाल ही के दिनों में इससे पहले अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में इसी तरह का धमाका किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मस्जिद में अक्सर शिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य आते हैं। शिया अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इस्लामिक स्टेट समूह निशाना बनाता रहा है। बीते एक हफ्ते पहले आईएस ने उत्तरी प्रांत कुंदुज़ में एक शिया मस्जिद के भीतर आत्मघाती बम धमाका हुआ था। इस धमाके में लगभग 100 लोगों की जान गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। भारत ने इस आतंकी हमले पर सख्त रुख दिखाते हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की थी। तब विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया था, भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही आपको बता दें कि इससे पहले भी इसी महीन 3 अक्टूबर को काबुल में एक मस्जिद के बाहर धमाका हुआ था। इस धमाके में 5 लोगों की मौत हुई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!