रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा : यूपी चुनाव के बाद यहां भी आ सकती है ईडी-आईटी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को बिलासपुर जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि राज्यसभा में स्थानीय नेताओं को ही मौका दिया जाएगा।

आने वाले समय में राज्य से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। भाजपा के केटीएस तुलसी से इस्तीफा दिलाकर स्थानीय व्यक्ति को मौका देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि- जब भाजपा वाले एक उंगली उठाते हैं तो 3 उंगलियां उनकी तरफ भी रहती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सालों साल राज करने वाले भाजपाई क्या कहना चाहते हैं? वहीं सीएम भूपेश बघेल ने माफिया डान दाउद इब्राहिम से संबंधों के आरोप में गिरफ्तार महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मालिक को लेकर कहा कि ये असहमति स्वीकार नहीं कर पाते। इसलिए ईडी, आईटी जैसी संस्थाओं का सहारा लेते हैं।

ALSO READ : कांग्रेस नेता बाइक से बकरी ले जाते पकड़े गए, नेता पहुंचे जेल

उन्होंने कहा कि हो सकता है उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में भी ईडी और आईटी आए। वहीं खाद की समस्या को लेकर भाजपा के प्रदर्शन करने पर कहा- भारत सरकार जनता को ऑक्सीजन नहीं दे पा रही है, तो खाद बीज क्या देगी। उनहोंने कहा कि, हम तो चाहते हैं कि भाजपा प्रदर्शन करें।

हम उनका स्वागत करेंगे, और वे केंद्र सरकार से मांग करें कि खाद-बीज उपलब्ध करवाए। इसके बाद भाजपा पर तंज कसते हुए सीएम भूपेश ने कहा- उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी वृद्धि होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!