बालोदछत्तीसगढ

कांग्रेस नेता बाइक से बकरी ले जाते पकड़े गए, नेता पहुंचे जेल

बालोद न्यूज़ धमाका /// गौरी शंकर पिपरे खुद को कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति विभाग के बालोद जिला मीडिया प्रभारी बताते हैं। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उन्हें बस व ट्रकों में बकरे और बकरियों को बेदर्दी से भरकर बाहर ले जाने की मुखबिर से सूचना मिल रही थी।

लेकिन इस बार पुख्ता सूचना के आधार पर डौंडी के मथाई चौक से मोटरसाइकिल और दुर्गा चौक से एक बस को जब पुलिस ने रोककर चेक किया तो बस की डिक्की से एक-एक कर 8 बकरे-बकरियां निकलीं।

वहीं बस के पीछे पीछे एक मोटरसाइकिल में गलत तरीके से एक बकरे ले जा रहे गौरीशंकर पिपरा को भी पकड़ा गया। बस और मोटरसाइकिल सहित उनहें डौंडी थाने लाया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 च, (ढ) के तहत पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उक्त नेताजी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ALSO READ : इस जिले में अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदा-बांदी और ओलावृष्टि

कांग्रेसी नेता को जेल दाखिल किए जाने के बाद हिरासत में रखी गई बकरियां पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। जब तक बकरियों के मालिक कांग्रेसी नेता की जमानत और बकरियों की सुपुर्दगी के लिए न्यायालय में आवेदन पेश नहीं किया जाता, तब तक बकरियों के रख रखाव और चारे- पानी की जिम्मेदारी डौंडी पुलिस के सिर आ पड़ी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि कब तक इन बकरे-बकरियों को पुलिस हिरासत से आजादी मिल पाती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!