रायपुरछत्तीसगढ

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ी फिल्मकार अशोक चंद्राकर की मौत

रायपुर न्यूज़ धमाका /// आकाशीय बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ी फिल्मकार और संस्कृति कर्मी अशोक चंद्राकर का निधन हो गया। वे अपने गांव में सुबह खेतों की ओर गए थे। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उनके निधन से संस्कृति कर्मियों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाना है

भाजपा नेता आशु चंद्रवंशी ने बताया, बुधवार को अशोक चंद्राकर अपने गांव मुजगहन में थे। वह घर से लगे हुए खेत में गए थे। अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी और चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। आशु चंद्रवंशी ने बताया कि अशोक चंद्राकर का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके गांव मुजगहन में दोपहर 12 बजे किया जाना है। अशोक चंद्राकर के निधन की खबर से राजनीति, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि लोक संस्कृति के अध्येता और फिल्मकार अशोक चंद्राकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

अशोक चंद्राकर छत्तीसगढ़ फिल्म ‘गांजे की कली’ के निर्माता थे। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम की कहानी पर आधारित थी। स्त्री विमर्श पर आधारित इस फिल्म को छत्तीसगढ़ी फिल्मों में एक खास मुकाम हासिल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!