रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

बाल शोषण मामले में छग समेत 14 राज्यों के 77 ठिकानों में सीबीआई छापा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// सीबीआई ने 83 आरोपियों के खिलाफ 23 मामले दर्ज कर ये छापेमारी की. आरोप है कि वे लोग अलग-अलग सोशल मीडिया के जरिए बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को प्रसारित करने में लगे थे. ये भी आरोप है कि वे लोग बाल यौन शोषण से जुड़े वीडियो, उनके लिंक शेयर करके गैर-कानूनी तरीके से कमाई कर रहे थे. छत्तीसगढ़ के कोरबा में भी सीबीआई की टीम ने छापा मारा है.

सीबीआई ने कहा कि शुरुआती तौर पर पता चला है कि इसमें 100 देशों से अधिक के नागरिकों की संलिप्तता हो सकती है. सीबीआई अपनी सहयोगी एजेंसियों के साथ औपचारिक और अनौपचारिक माध्यमों से समन्वय कर रही है. छापेमारी अभी जारी है और इसमें और मोड़ भी आ सकते हैं.अभी तक की छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल और लैपटॉप आदि जब्त किए हैं. यह पता चला है कि कुछ लोग बाल यौन शोषण सामग्री को बेचने के काम में भी संलिप्त थे. एजेंसी ने कहा कि हम अभी जांच कर रहे हैं और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी

सीबीआई ने केस दर्ज कर तिरुपति, कनेकल (आन्ध्र प्रदेश), दिल्ली, कोन्च-जालौन, मऊ, चन्दौली, वाराणसी, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, नोएडा, झांसी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), जूनागढ़, भावनगर, जामनगर (गुजरात), संगरुर, मलेरकोटला, होशियारपुर, पटियाला (पंजाब), पटना, सिवान (बिहार), यमुना नगर, पानीपत, सिरसा, हिसार (हरियाणा), भद्रक, जाजपुर, ढ़ेकनाल (ओडिशा), त्रिरूवलूर, कोयम्बटूर, नमक्काल, सलेम, तिरुवन्नामलाई (तमिलनाडु), अजमेर, जयपुर, झुंनझुनु, नागौर (राजस्थान),  ग्वालियर (मध्य प्रदेश), जलगॉव, सलवाड़, घुले (महाराष्ट्र), कोरबा (छत्तीसगढ़) और सोलन (हिमाचल प्रदेश) में छापे मारे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!