रायपुरछत्तीसगढ

कैट टीम ने एस.पी. प्रशांत अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हे स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनॉए दी

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी,अमर गिदवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी,कार्यकारी अ्ध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, ने बताया कि आज टीम कैट ने एस. पी.‌ प्रशांत अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हे स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि आज टीम कैट ने एस. पी. प्रशांत अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हे स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होनें आगे कहा कि एस.पी. प्रशांत अग्रवाल द्वारा सायबर ठगी से बचने के लिए जनता में जागरूकता जगाने के कार्य को सभी व्यापारी वर्ग ने भूरी-भूरी प्रंसशा की इस अवसर पर कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा एस. पी. कार्यालय में कोविड सुरक्षा कीट का वितरण किया गया।

दोशी ने कहा कि प्रदेश में करोना संक्रमण की दर लगातार वृद्वि हो रही है कैट सी.जी. चैप्टर ने प्रदेश की जनता से अपील कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए मास्क पहनने की आदत डाल लेवें क्योकिं करोना से अभी लड़ाई बाकी है। एस. पी. प्रशांत अग्रवाल ने कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा कोविड सुरक्षा कीट वितरण को करोना रोकथाम हेतु सराहनीय कार्य बताया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!