कांकेरछत्तीसगढ

भाजपा प्रत्याशी के नामिनेशन रैली में बृजमोहन अग्रवाल ने किया संबोधित

कांकेर,न्यूज़ धमाका :- भानूप्रतापपुर क्षेत्र में उपचुनाव के साथ ही प्रदेश में सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है। भाजपा प्रत्याशी के नामिनेशन रैली में बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए. उल्लेखनीय है कि भानूप्रतापपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी और जनता कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

वही डा. रमन सिंह ने कहा कि, इस चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। चाहे कितना भी इधर का उधर कर लें, जीत तो भाजपा की ही होगी। आदिवासियों के 32 फीसदी आरक्षण में कटौती के चलते बहुत सारे छात्र परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, बहुत सी नियुक्तियां रुकी हुई हैं,

सरकार ने सभी वर्गों को परेशान करके रखा है, चाहे किसान हों या मजदूर, महिला हो या अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग सभी परेशान हैं। सबका बदला इस बार चुनाव के दौरान वोटों के रूप में परिवर्तित होता दिखेगा। डा. रमन ने कहा कि, प्रदेशभर के अनियमित कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन करने जा रहे हैं।

लेकिन सरकार ने चुनाव जीतने से पहले जो वादा किया था, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश के अनियमित कर्मचारी 4 साल से इंतजार करते-करते थक गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!