रायपुरछत्तीसगढ

उरला पुलिस ने दो लूटेरों को किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- उरला पुलिस थाना ने दो लूटेरों को गिरफ्तार किया है. दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर)/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध चलाये जा रहे.

अभियान के तहत् उरला पुलिस को एक माह पूर्व मेटल पार्क रोड के पास हुये लूट के 02 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जिसके कब्जे से लूट का 01 नग मोबाईल कीमती 15000रू बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी निहार रंजन निवासी सांकरा ड्यूटी करके अपने घर वापस लौट रहा था, मेटल पार्क के पास पहुुंचा था तभी दो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के गाड़ी को रास्ते में रोककर प्रार्थी के साथ मारपीट कर उसके मोबाईल को लूट कर फरार हो गये। प्रार्थी द्वारा बीच-बचाव कर उन्हे पकड़ने की कोशिश किया गया किन्तु आरोपी वहॉ से भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र.479/22 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उरला पुलिस ने प्रार्थी से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ कर एवं आरोपी लड़कों के हुलिये के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू की एवं आरोपियों की पता तलाश करते हुये 02 आरोपियों को पकड़ने मंे सफलता प्राप्त की गई। जिनके कब्जे से मामले से संबंधित 01 मोबाईल को बरामद किया गया है। । आरोपियों को विधिवित गिरफ्तार कर आज ज्युडीशिल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

01.सुरेश कुमार पिता बीरबल सिंह धु्रव उम्र 39 साल साकिन ग्राम चुनचुनिया थाना सरगांव जिला मुंगेली हॉल कण्डरका थाना कण्डरका जिला बेमेतरा छ.ग.

02.संजीव कुमार पिता सुखी राम उम्र 18 साल साकिन चुनचुनिया थाना सरगांव जिला मंुगेली हॉल कण्डरका थाना कण्डरका जिला बेमेतरा छ.ग

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!