छत्तीसगढरायपुर

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक खत्म : धरमलाल कौशिक ने 2023 में भाजपा की सरकार बनाने का किया दावा

रायपुर न्यूज़ धमाका ///  राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में भी चर्चा की. चर्चा को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय दृष्टिकोण पर चर्चा हुई है. 2023 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की बात कही है.कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई. जिस पर काम करने की आवश्यकता है. यह बैठक अपने दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. कोरोना काल से लेकर जो परिस्थितियां रही है, उन सारे संदर्भों पर चर्चा हुई. वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर कोई अस्तित्व नहीं है प्रदेश में अनाचार की घटनाएं रोज हो रही हैं. रोज लूटपाट जैसी वारदातें हो रही हैं.

भूपेश सरकार में एक नई संस्कृति का जन्म हुआ है और वो है चाकू में घोप कर मारना और वीडियो बनाकर वायरल करना. ये सरकार प्रदेश को किस दिशा में ले जा रही है. ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई, लेकिन रायपुर में इस तरह की घटनाए हो रही है, जो नई संस्कृति को जन्म दे रही है.ये क्राइम की संस्कृति आने वाले समय के लिए बहुत घातक है. हमें आने वाले समय में सरकार बनानी है. प्रदेश सरकार की कमियों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे. इन लोगों ने झूठ बोलकर वोट लिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!