मध्यप्रदेशदेश

शादी से पहले बरात, न्योता देने बैंड-बाजा लेकर घोड़ी पर सवार दुल्हन पहुंची दूल्हे के घर

एमपी,न्यूज़ धमाका :- एमपी के बुरहानपुर में शादी से पहले की बरात देखकर लोग चौंक गए। घोड़ी पर सवार दुल्हन अपनी शादी का न्योता देने दूल्हे के घर बैंड बाजों के साथ पहुंची। एमपी में शादी से पहले बरात निकली। एक युवती अपने होने वाले दूल्हे को अपनी शादी का न्योता देने घोड़ी पर सवार होकर उसके घर पहुंच गई। साथ में बैंड-बाजा और रिश्तेदारों को भी लेकर गई थी। ये नजारा था बुरहानपुर शहर का। नवदुर्गा चौक से शनवारा के बीच ये बरात निकली।

बता दें कि बुरहानपुर में रहने वाली इंजीनियर गर्ल वैष्णवी की शादी भारतीय सेना के एमईएस डिपार्टमेंट में इंजीनियर अरविंद गुजराती से होने वाली है। गुजराती समाज में कन्या गाडरी की परंपरा होती है। इसमें होने वाली दुल्हने अपने दूल्हे को शादी का न्योता देने जाती है।

वैष्णवी ने बताया गुजराती समाज में शादी के लिए मन्नत मांगी जाती है। फिर उसके पूरा होने पर इस परंपरा को निभाया जाता है।दुल्हन वैष्णवी के परिजन चाचा सुधीर गुजराती ने बताया, हमारे समाज में यह परंपरा है कि शादी के एक दिन पहले दुल्हन घोड़े पर सवार होकर दूल्हे को न्योता देने जाती. इस न्यौता का मतलब होता है कि दूल्हा अगले दिन दुल्हन के घर बारात लेकर आए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!