जांजगीरछत्तीसगढ

जांजगीर चाम्पा जिले में आंगनबाड़ी केंद्र में टाइल्स टूटकर गिरने से कई बच्चें हुए चोटिल

जांजगीर-चांपा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांगजीर-चांपा जिले में एक आंगनबाड़ी केंद्र की टाइल्स टूटकर गिर पड़ी। इसके चपेट में आकर कई बच्चे चोटिल हो गए। मां के साथ वजन कराने के लिए आए 2 साल के बच्चे का सिर फूट गया।उसे लेकर परिजन स्थानीय अस्पताल गए, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी बाल-बाल बच गई। केंद्र का निर्माण कार्य बहुत घटिया किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ ब्लाक के तेंदूभांठा ग्राम पंचायत में साल 2014-15 से मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। केंद्र में 2019 में अंग्रेजी अल्फाबेट वाली टाइल्स लगाई गई है। इन्हीं में से कुछ टाइल्स 21 जून को टूटकर गिर पड़ी। उस दौरान वहां पर बच्चों का वजन किया जा रहा था साथ ही दलिया वितरण हो रहा था। कुछ बच्चों को चोटें आई हैं। वहीं एक बच्चा अयांश चौहान अपनी मां सुकृता के साथ वजन कराने आया था, उसका सिर फूट गया।

सिर पर चोट लगने और खून बहने के कारण परिजन उसे लेकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां सिर की चोट को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

इस आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण तालाब के बगल में किया गया है। ऐसे में बच्चों को लेकर हमेशा खतरे का भी डर रहता है। सरपंच गौरी चंद्रकांत राठौर का कहना है कि घटिया निर्माण की शिकायत कलेक्टर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी से की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!