छतीसगढ़सूरजपुर

स्कूलों के बाहर चला पुलिस का सख्त अभियान : वाहन चलाते पकड़े गए 102 नाबालिग, अभिभावकों पर हुई कार्रवाई

30 जुलाई 2026 //

सूरजपुर न्यूज़ धमाका – पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूलों के आसपास विशेष चेकिंग की। 102 नाबालिग वाहन चलाते मिले, जिनके अभिभावकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।

सड़क सुरक्षा को लेकर सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग स्कूली छात्रों के वाहन चलाने पर शिकंजा कसा है। जिले में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान स्कूलों के आसपास बड़ी संख्या में नाबालिग दोपहिया वाहन चलाते पाए गए, जिन पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

102 नाबालिग छात्रों के अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई

अभियान के दौरान 102 नाबालिग छात्र दोपहिया वाहन चलाते मिले, जिसके बाद उनके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 63 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 58 अन्य वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने कुल 160 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 71 हजार 600 रुपये का चालानी शुल्क वसूल किया। अधिकारियों ने बताया कि, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें- एसपी

जिले के नव पदस्थ एसपी योगेश कुमार पटेल ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि, 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें। बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!