
रायपुर न्यूज़ धमाका /// विधानसभा थानाक्षेत्र में एक भाजपा नेता का नाम अभिषेक राय को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश किया गया . पीड़ित को इलाज के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना के बाद आरोपी फरार बताएं जा रहे है. जानकारी के मुताबिक पुलिस अंबेडकर अस्पताल पहुंची हैं, जहां उससे बयान लेने की कोशिश की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अभिषेक राय बीजेपी के कार्यकर्ता बताएं जा रहे है. हालांकि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के भाजपा नेता होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

