
रायपुर न्यूज़ धमाका /// बीरगांव में कांग्रेस 19 सीट पर काबिज हुई थी. लेकिन निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन जारी है. आज सुबह दो निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन के बाद कांग्रेस की स्पष्ट बहुमत साबित हो चुका था.
शाम को फिर से एक निर्दलीय पार्षद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. बीरगांव में कांग्रेस अब बहुमत से भी आगे निकल चुकी है. बीरगांव में कांग्रेसी पार्षदों की संख्या बढ़ती जा रही है. निर्दलीय अश्वनी यादव ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है.अश्वनी यादव के प्रवेश के साथ कांग्रेसी पार्षदों की संख्या अब 22 हो चुकी है.
स्पष्ट बहुमत के लिए कांग्रेस को 21 सीटों की जरूरत थी. इसके पहले वार्ड 1 की निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला बन्दे और वार्ड 11 से विजयी सुशीला मार्कण्डे ने कांग्रेस को समर्थन दिया है. अब तीन निर्दलीय प्रत्याशियों के कांग्रेस प्रवेश के बाद बीरगांव में कांग्रेस का महापौर बनना तय हो गया है

