देश

कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद लोगों में मानसिक बीमारी, थकान व अनिद्रा का खतरा बढ़।

कोविड पाजिटिव पाए जाने के बाद लोगों में मानसिक बीमारी, थकान व अनिद्रा का खतरा बढ़ जाता है। ब्रिटेन में हुए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। गैर संक्रमित लोगों की तुलना में कोविड पाजिटिव पाए गए लोगों में अनिद्रा की समस्या में तीन गुना इजाफा हुआ। ऐसे लोग भी डाक्टरों के पास पहुंचे, जिन्हें पहले कभी ऐसी शिकायत नहीं रही। पीसीआर जांच में कोविड पाजिटिव पाए जाने पर 83 फीसद लोगों की मानसिक बीमारी की जटिलताओं में इजाफा हुआ। यही नहीं, पीसीआर जांच निगेटिव आने पर भी 71 फीसद लोगों में मानसिक बीमारी का खतरा बढ़ गया।

शोधकर्ताओं की दुविधा है कि क्या कोविड-19 सीधे तौर पर मानसिक बीमारी भी पैदा कर रही है। ऐसा संभव हो सकता है, क्योंकि महामारी की वजह से मानसिक तनाव बढ़ा है। यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर के शोधकर्ताओं ने देश में फरवरी से दिसंबर 2020 के बीच कोविड संक्रमित हुए 2,26,521 लोगों की सेहत संबंधी रिकार्ड का विश्लेषण किया। जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित यह अध्ययन निष्कर्ष बतात है कि डाक्टरों के पास थकान की समस्या लेकर आने वाले वैसे लोगों की संख्या में छह गुना इजाफा हुआ, जो पालीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच में कोविड पाजिटिव पाए गए थे। यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर के डा. मैथियास पियर्स कहते हैं, “थकान तो सीधे तौर पर कोविड-19 का परिणाम है और इस बीमारी में अनिद्रा का खतरा भी बढ़ जाता है।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!