भोपालमध्यप्रदेश

MP : चौदह साल बाद तीन बच्चों के पिता ने पत्नी को दिया तीन तलाक

भोपाल न्यूज़ धमाका /// शहर के गौतम नगर की एक महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। तीन बच्चों की मां का आरोप है कि उत्तर प्रदेश में रहने वाले उसके पति और सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

प्रताड़ना बढ़ने के कारण वह अपनी बेटी को लेकर मायके पहुंच गई। मायके से उसने पति को कॉल किया तो पति ने मोबाइल पर तीन बार तलाक कहकर उससे वैवाहिक संबंध खत्म कर दिए। थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि 30 साल की महिला की 14 साल पहले उत्तर प्रदेश में रहने वाले फुरकान अहमद से शादी हुई थी।

वह पति और ससुराल पक्ष के साथ उत्तर प्रदेश में रह रही थी। पीड़िता और फुरकान अहमद के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के समय अपनी क्षमातानुसार मायके पक्ष ने दो लाख रुपए की नगदी दी थी। इसके बाद भी फुरकान अहमद और सास मशर्रत बैगम उसे दहेज में कुछ भी नहीं लाने का ताना दे रहे थे। पति और सास के ताने से परेशान होकर वह अपनी बेटी को लेकर आरिफ नगर अपने मायके आ गई। करीब एक महीने से वह मायके में रह रही थी। जबकि दोनों बेटे पति के पास है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत दिनों उसने पति को कॉल किया था। उसे बेटों से बातचीत करनी थी। इस दौरान पति ने मोबाइल पर विवाद शुरू कर दिया। इस बीच तीन बार तलाक कहकर फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। उसने बार-बार पति को कॉल किए, लेकिन पति ने कॉल रीसिव नहीं किए।

पीड़िता बेटी और मायके पक्ष के लोगों को लेकर उत्तर प्रदेश पहुंची। मायके पक्ष के लोगों ने पीड़िता के पति सास समेत अन्य लोगों से गुजारिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में ही स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!