रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर में लूट कर हत्या करने का आया मामला सामने,चाकूबाजी में घायल युवक की मौत

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में लूट के लिए हत्या करने का मामला सामने आया है। देर रात कुछ लुटेरों ने चाकूबाजी कर युवक से मोबाइल लूट लिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर आस-पास के लोगों ने उस इलाज के लिए अस्पलात में भर्ती किया जहां इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात खम्हरडीह थाना क्षेत्र में दुखीराम यादव के साथ चार अज्ञात युवकों ने चाकूबाजी की। चाकूबाजी के बाद लुटेरे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। खम्हरडीह थाना पुलिस मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों की जांट में जुटी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!