
- पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कोंडागांव के फरसगांव थानाक्षेत्र के बड़े डोंगर का रहने वाला था. फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है
गरियाबंद न्यूज़ धमाका ///नरेंद्र CAF की 16वीं बटालियन में पदस्थ था और आज दोपहर तकरीबन 12 बजे उसने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली. CAF जवान नरेंद्र गरियाबंद में परिवार सहित किराए के मकान में रहता था. आज दोपहर उसका शव घर के बाथरूम में फांसी पर लटका मिला. पुलिस के मुताबिक आज ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
