रायपुरछत्तीसगढ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार कहा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी के शास्त्री बाजार में आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सब्जी खरीदने पहुंचे। मोहन मरकाम ने कहा कि सब्जियों की बढ़ती महंगाई की जिम्मेदार केंद्र की मोदी सरकार है. उन्होंने कहा कि महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतिया जिम्मेदार है. बढ़ती महंगाई की बड़ी वजह को लेकर प्रदेश कांग्रेस केंद्र सरकार का व्यंग्यात्मक तरीक़े से एक अभियान चला कर रही है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से भाड़ा में बढ़ोतरी के कारण सब्जी समेत अन्य चीजों के रेट बढ़ गए हैं. आलू, टमाटर, और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं.इस दौरान मोहन मरकाम ने बाजार में आलू-प्याज और सब्जियों की आसमान छूती कीमतों के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मोहन मरकाम ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से भाड़ा में बढ़ोतरी के कारण सब्जी समेत अन्य चीजों के रेट बढ़ गए हैं. आलू, टमाटर, और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. पहले भाजी सस्ती थी, आज 25 रुपए पाव मिल रही है. इन सब के पीछे सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही कारण बताया जा रहा है. मोदी सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!