
रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी के शास्त्री बाजार में आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सब्जी खरीदने पहुंचे। मोहन मरकाम ने कहा कि सब्जियों की बढ़ती महंगाई की जिम्मेदार केंद्र की मोदी सरकार है. उन्होंने कहा कि महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतिया जिम्मेदार है. बढ़ती महंगाई की बड़ी वजह को लेकर प्रदेश कांग्रेस केंद्र सरकार का व्यंग्यात्मक तरीक़े से एक अभियान चला कर रही है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से भाड़ा में बढ़ोतरी के कारण सब्जी समेत अन्य चीजों के रेट बढ़ गए हैं. आलू, टमाटर, और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं.इस दौरान मोहन मरकाम ने बाजार में आलू-प्याज और सब्जियों की आसमान छूती कीमतों के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मोहन मरकाम ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से भाड़ा में बढ़ोतरी के कारण सब्जी समेत अन्य चीजों के रेट बढ़ गए हैं. आलू, टमाटर, और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. पहले भाजी सस्ती थी, आज 25 रुपए पाव मिल रही है. इन सब के पीछे सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही कारण बताया जा रहा है. मोदी सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त है.

