हेल्थ

भारी! शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान तेज धूप से आकर तुरंत AC में बैठना पड़ सकता है

12 जून 2026

गर्मी में तेज धूप से सीधे एसी में आकर बैठने की बहुत से लोगों की आदत होती है। ये आदत आपको बीमार भी कर सकती है।

गर्मियों में बाहर की चिलचिलाती धूप से लौटते ही सबसे पहले AC का रिमोट खोजा जाता है। तपती गर्मी में ठंडी हवा राहत जरूर देती है, लेकिन शरीर का तापमान जब बहुत ज्यादा गर्म हो और उसी समय आप सीधे तेज AC में बैठ जाएं, तो यह आदत सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर को अचानक तापमान में बदलाव पसंद नहीं होता और इससे कई शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

खासकर दोपहर के समय धूप में लंबे समय तक रहने के बाद शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। ऐसे में बिना आराम किए सीधे ठंडे कमरे में जाना शरीर को ‘थर्मल शॉक’ जैसी स्थिति में डाल सकता है। इससे सिरदर्द, मांसपेशियों में जकड़न और श्वसन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि यह आदत शरीर को किस तरह नुकसान पहुंचा सकती है।

मांसपेशियों में जकड़न और दर्द

जब शरीर पसीने से भीगा हो और आप सीधे AC की ठंडी हवा में बैठ जाएं, तो मांसपेशियां अकड़ सकती हैं। इससे गर्दन, कंधों और पीठ में दर्द महसूस हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने पर मांसपेशियों की परेशानी बढ़ सकती है।

सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या

तेज गर्मी से आने के बाद अचानक ठंडे वातावरण में जाने पर शरीर की रक्त वाहिकाएं तेजी से सिकुड़ सकती हैं। इससे सिरदर्द, माइग्रेन और चक्कर आने की शिकायत हो सकती है। संवेदनशील लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।

अचानक तापमान बदलने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। इससे गले में खराश, नाक बंद होना और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है।

धूप में रहने के कारण शरीर पहले से ही पानी खो चुका होता है। AC की ठंडी और शुष्क हवा शरीर और त्वचा से नमी को और कम कर सकती है। इससे त्वचा रूखी हो सकती है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।

अस्थमा, एलर्जी या साइनस की समस्या वाले लोगों के लिए अचानक ठंडी हवा नुकसानदायक हो सकती है। इससे सांस लेने में परेशानी, छींकें और एलर्जी के लक्षण बढ़ सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!