हरियाणा न्यूज़ धमाका /// हरियाणा के एम् बी बी एस डॉक्टर ने गाय का गोबर खाकर उसके फायदे बताये सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे एमबीबीएस डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल बताया जा रहा है। डॉ मित्तल हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। वह यहां एक अस्पताल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने गायों के बीच ही जाकर यह वीडियो बनाया है। इस वीडियो में वह अपने भाई बहनों का जानकारी देने के साथ ही गोमूत्र और गाय के गोबर की विशेषता बता रहे हैं। डॉक्टर मित्तल वीडियो में कह रहे हैं कि गाय का गोबर खाने से हमारा तन और मन दोनों पवित्र होते हैं। शरीर में गंभीर से गंभीर बीमारियां खत्म हो जाती है। वीडियो में देख सकते हैं कि डॉक्टर साहब गोबर खाने के फायदे बताते हुए नीचे झुककर गाय का गोबर उठाते हैं। इसके बाद गोबर खाकर उसके लाभ बता रहे हैं। डॉक्टर का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
टीवी से लेकर सोशल मीडिया पर लोगों को गो मूत्र पीते और उसके फायदे गिनाते हुए आप ने देखा होगा। कुछ लोग गाय के गोबर के फायदे बताते हुए देखें और सुने होंगे, लेकिन शायद ही आप ने अब तक किसी को गाय का गोबर खाते देखा होगा। पर अब इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक एमबीबीएस डॉक्टर गाय का गोबर खाकर दिखाने के साथ ही उसे खाने के फायदे बता रहे हैं। एमबीबीएस डॉक्टर साहब बता रहे हैं कि वह पिछले कई सालों से गोमूत्र और गोबर का सेवन कर रहे हैं। इसे बड़ी से बड़ी बीमारी कट जाती है। साथ ही तन और मन पवित्र हो जाता है।