कवर्धाछत्तीसगढ

कवर्धा विवाद: पुलिस ने 11 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कवर्धा न्यूज़ धमाका /// जिले में 16 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इस प्रकरण में कुछ आरोपी फरार हो गए थे. जिनको गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास किया जा रहा था. पुलिस की टीम को अलग-अलग शहरों में भेजी गई थी. पुलिस और टेक्निकल टीम की मदद से नामजद और मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें सैयय्द महफुज अली (28 वर्ष), मोहम्मद रिजवान खान (23 वर्ष), फैजलखान खान (19 वर्ष), नासिर खान (19 वर्ष), सैफअली खान (20 वर्ष), सरफराज खान (19 वर्ष), साजिद अली (26 वर्ष), रियाज हिंगोरा (24 वर्ष), सलमान खान (22 वर्ष), अयाज खान (27 वर्ष) और शोहित खान (19 वर्ष) शामिल है. इससे पहले भी 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी  जिले में दो गुटों के बीच हुआ झंडा विवाद अब शांत हो गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक में कहा था कि किसी भी धर्म, जाति या समाज के लोग दोषी हैं, उसे बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने आज 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!