रायपुर

खत्म होनी चाहिए कुर्सी दौड़ – रमन सिंह

रायपुर न्यूज़ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने विधायकों के दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ खड़ा है या डोल रहा है यह राहुल गांधी को तय करना है, कुर्सी दौड़ खत्म करना चाहिए. हर बार विधायक रायपुर छोड़ कर दिल्ली जा रहे हैं. वे कहते हैं कि पर्यटन के लिए जा रहे हैं, तो सबको भेज दिया जाए  कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर कोई नेतृत्व नहीं बचा है. केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ कांग्रेस के अंदर बगावत के स्वर सुनने को मिल रहा है. जी-29 की ओर से जो आवाज उठ रही है, उससे बड़ा और संकेत क्या होगा? उनके सीनियर नेताओं ने कहा कि कांग्रेस में कोई अध्यक्ष नहीं है. राष्ट्रीय स्तर पर कोई निर्णय लेने वाला नहीं है विधायकों के दिल्ली दौरे को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मीडिया इसके पीछे क्यों पड़ी है. विधायक आते-जाते रहते हैं, कोई राजनीतिक घटनाक्रम हुई है क्या? गए हैं आ जाएंगे. हर व्यक्ति स्वतंत्र है. कोई आदमी आए जाए. जब कोई राजनीतिक घटनाक्रम हो तब जोड़ा जाना चाहिए, जब कोई घटना ही नहीं घट रही है तो उसे राजनीतिक चश्मे से क्यों देखा जा रहा है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!