छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ को मिला एनएसयूआई का नया अध्यक्ष

नई दिल्ली न्यूज़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. छत्तीसगढ़ एनएसयूआई की जिम्मेदारी जहां नीरज पांडेय को दी गई है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा शनिवार को जारी पत्र में नीरज पांडेय और मंजुल त्रिपाठी की नियुक्ति की घोषणा की गई है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के निवृत्तमान अध्यक्ष आकाश शर्मा के कार्यों की सराहना की गई है. मनेंद्रगढ़ढ़-कोरिया निवासी नीरज पांडेय के संगठन में काम को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है एनएसयूआई अध्यक्ष पद के लिए प्रदर्शन के आधार पर 10-12 पदाधिकारियों को दिल्ली में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था. इनमें भावेश शुक्ला, पूर्णानंद साहू, निखिलकांत साहू, अमित शर्मा, तनमीत छाबड़ा, चमन साहू, नीरज पांडेय और आदित्य सिंह का नाम शामिल थे. इस दौड़ में नीरज पांडेय सबको पछाड़ने में कामयाब रहे है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!