छतीसगढ़

10 जून 2026 // VIP चौक में लगा स्वास्थ्य जागरूकता का शिविर, 200 साधकों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का मंत्र योग से निरोगी जीवन का संदेश

रायपुर न्रायूज़ धमाका – रायपुर के VIP चौक स्थित ऐश्वर्या रेसीडेंसी गार्डन में आयोजित एक दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर योग और प्राणायाम का लाभ उठाया।

रायपुर के VIP चौक स्थित ऐश्वर्या रेसीडेंसी गार्डन में आयोजित एक दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर योग और प्राणायाम का लाभ उठाया। पतंजलि योग परिवार एवं ऐश्वर्या रेसीडेंसी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में करीब 200 योग साधक शामिल हुए।

शिविर का मार्गदर्शन स्वामी रामदेव जी महाराज के शिष्य एवं प्रतिरूप पूज्य स्वामी परमार्थदेव जी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं बल्कि संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच से व्यक्ति निरोगी जीवन जी सकता है।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और तनाव प्रबंधन की सरल तकनीकों का अभ्यास कराया गया। साधकों ने योग सत्र के दौरान मानसिक शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव किया तथा इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। 

सफल संचालन में ऐश्वर्या रेसीडेंसी परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा। वहीं पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारी, योग प्रशिक्षक और कार्यकर्ता भी व्यवस्थाओं में सक्रिय रहे।

नियमित योग अपनाने का किया गया आह्वान

शिविर के समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने की अपील की। साथ ही भविष्य में भी ऐसे जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!