छत्तीसगढजशपुर

 आपस में भिड़े दो अलग-अलग स्कूलों के छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, बीच-बचाव करने पहुंचे नाबालिग को भी पीटा

जशपुर न्यूज़ – जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्कूलों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने मारपीट के दौरान मारपीट में चाकू, हाकी, और स्टंप जमकर एक दूसरे पर बरसाए गए हैं। बताया गया कि ये स्वामी आत्मानंद स्कूल और प्रकाश उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र हैं, जो पुराने विवाद को लेकर आपस में भिंड़ गए।  इसके बाद दोनों की गुटों के छात्र पुलिस थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे नाबालिग को भी बुरी तरह पीटा गया।

दरअसल, पत्थलगांव थाने के बीटीआई चौक में दो अलग-अलग स्कूलों केछात्र  आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लाठी डंडे और लात घूंसे चलने की बात सामने आ रही है। बताया गया कि किसी पुराना विवाद को लेकर दोनों स्कूलों के छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई जिसमें दोनों गुटों द्वारा पचाकू, हाकी, क्रिकेट स्टंप जैसे हथियार के साथ जबरदस्त मारपीट हुई है। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे नाबालिग को भी पीटा गया। वहीं मारपीट के बाद दोनो गुटों के छात्र थाने पहुंचे जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं स्कूली बच्चों में गैंगवार की खबर की सूचना पर तुरंत ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान झगड़ा छुड़ाने गए नाबालिक की भी जमकर पिटाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी स्कूली छात्र नाबालिग है। पत्थलगांव थाने के बीटीआई चौक का ये पूरा  मामला बताया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!