रायपुरछत्तीसगढ

कांग्रेस के 15 विधायक दिल्ली पहुंचे, बृहस्पत सिंह बोले, ’60 विधायकों का समर्थन भूपेश बघेल के साथ’

रायपुर न्यूज़ छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी हलचल तेज होती नजर आ रही है. ताजा घटनाक्रम में  विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 15 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार, विधायक छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति की जानकारी देंगे दिल्ली पहुंचे कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि 60 विधायकों ने लिखित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना समर्थन दिया है. भूपेश बघेल अच्छा काम कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में ही सरकार चलेगी. हाईकमान का आशीर्वाद उनके साथ है. राज्य की तीन करोड़ जनता उनके साथ है. भूपेश बघेल के नेतृत्व में 25 साल तक सरकार चलेगी. हम यहाँ प्रभारी से मिलेंगे. वक़्त मिला तो आलकमान से मिलेंगे. खुलकर अपनी बात रखेंगे दिल्ली जाने वालों में बृहस्पत सिंह, गुलाब कमरों, रामकुमार यादव, यूडी मिंज, पुरुषोत्तम कंवर, विनय जायसवाल, मोहित केरकेट्टा, चंद्रदेव राय, विकास उपाध्याय सहित 15 विधायक शामिल हैं

अगली खबर – गुरूजी ने प्यून को किया प्रपोज… कहा आई ओवे यू , अब मचा बवाल

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!