छत्तीसगढ

नारायणपुर कलेक्टर एवं सीईओ ने रात्रि में 100 सीटर बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण

नारायणपुर न्यूज़ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज नारायणपुर जिला मुख्यालय में संचालित 100 सीटर प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास का रात्रि में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। नारायणपुर कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान छात्रावास में बच्चों के लिए बिजली, पानी, शौचालय आदि की जानकारी ली उन्होंने छात्रावास के मुख्य द्वार पर लगे सीसी टीवी कैमरे की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों के कमरों में जा-जाकर देखा और कमरों में पर्याप्त रौशनी, पंखे, बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छत वातावरण निर्मित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर साहू ने अपने निरीक्षण के दौरान छात्रावास की बालिकाओं से बातचीत की और उनसे भोजन, खेलकूद, पढ़ाई आदि की जानकारी ली। कलेक्टर साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोषण चंद्राकर ने भोजन को चखकर भी देखा। नारायणपुर अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर साहू ने कम्प्यूटर कक्ष, रसोईघर, शौचालय, उपस्थिति पंजी, मेडिकल पंजी आदि का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रजिस्टर ही सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बच्चों के मनोरंजन के लिए छात्रावास में टीव्ही लगाये जाने के निर्देश दिये।

अगली खबर – कांग्रेस के 15 विधायक दिल्ली पहुंचे, बृहस्पत सिंह बोले, ’60 विधायकों का समर्थन भूपेश बघेल के साथ’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!