रायपुरछत्तीसगढ

नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा हुए शामिल

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- ग्राम खमरिया तिल्दा में निशुल्क नेत्र परीक्षण निशुल्क चश्मा वितरण एवं निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन का शिविर का आयोजन राजू शर्मा सभापति जिला पंचायत के मुख्य अतिथि एवं ग्राम खमरिया के सरपंच नेम सिंह कटारिया की अध्यक्षता में एवं लोकेश कावड़िया अंतर्राष्ट्रीय महासचिव महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा के विशेष अतिथि मे संपन्न हुआ,इस शिविर में कुल 255 आंखों की जांच 165 को दवाई का वितरण 148 चश्मों का वितरण एवं 26 मोतियाबिंद का ऑपरेशन की व्यवस्था की गई.

संपूर्ण शिविर का आयोजन रामा पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग विशेष रुप से रहा इस शिविर में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की वातानुकूलित वेन में अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा की गई इस शिविर में प्रमुख रूप से डॉक्टर सुशील सचदेवा,

डॉक्टर स्वामी जैन,डॉ वैभव विशाल,डॉक्टर निकिता बेहरा,पराग केरी,आर एस कश्यप, प्रवीण शर्मा,धर्मेंद्र जैन,गोविंद चक्रधारी,निर्मला भंडारी,नरेंद्र लुनिया ममता बोरकर एवं आरती प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इस पूरे आयोजन में एन के गुप्ता सी‌ओओ रामा पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड की प्रमुख सहभागिता रही.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!