रायपुरछत्तीसगढ

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चल रहे भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में आज महाराट्र के शेगाव से निकली जिसमे आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती के अवसर पर

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में आज धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,विधायक ममता चंद्राकार,रश्मि सिंह,भारी संख्या में आज महिला पदाधिकारी शामिल हुई राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चली,

इस अवसर में राहुल गांधी जी ने विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा से बहुत ही सहजता से बात की कहा मुझे आप जैसे शहीद परिवार जो कांग्रेस पार्टी और देश लिए अपने प्राण न्यौछावर किया मैं सभी का सम्मान करता हूं विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा एक ओर जहां देश में अन्य राजनीतिक दलों के लोग लोगों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रहे है।

देश की एकता और अखंडता व लोकतंत्र को दरकिनार करके देश का विभाजन करने में जुटी हुई है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी नफरत की दीवार को तोड़कर भारत की धरती में कश्मीर से कन्या कुमारी तक देशवासियों के एकता लिए यात्रा कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!