रायपुरछत्तीसगढ

आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण देने बुलाये जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र का विरोध कर भाजपा ने अपने आरक्षण विरोधी मंसूबे को किया प्रदर्शित

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आदिवासी वर्ग को 32 प्रतिशत आरक्षण देने बुलाए जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र का विरोध कर भाजपा ने अपने आदिवासी आरक्षण विरोधी मंसूबे को ही प्रदर्शित किया है।

विधानसभा के विशेष सत्र में चर्चा के दौरान पूर्व रमन सरकार ने कंवर कमेटी के रिपोर्ट को न्यायालय में क्यों प्रस्तुत नहीं किया? इसका जवाब देने से बचने के लिए भाजपा विधानसभा के विशेष सत्र बुलाने का विरोध कर रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान भाजपा के आदिवासी आरक्षण विरोधी होने का प्रमाण है।

आदिवासी समाज के सामने अब स्पष्ट हो गया आखिर रमन सरकार के दौरान आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण के विषय को न्यायालय में मजबूती से क्यों नहीं रखा गया था क्योंकि भाजपा नहीं चाहती थी कि 32 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार आदिवासी वर्ग को मिले।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अभी आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण देने विधानसभा के विशेष सत्र बुलाए जा रहे हैं और शीतकालीन सत्र के विषय पर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई है। भाजपा शीतकालीन सत्र के आड़ में आदिवासी आरक्षण के लिए बुलाया जा रहे विधानसभा सत्र का विरोध कर आरएसएस भाजपा के आदिवासी आरक्षण विरोधी मंसूबे को पूरा करना चाहती है। प्रदेश के आदिवासी समाज विधानसभा के विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं और भाजपा विरोध कर रही है। भाजपा का यह चरित्र प्रदेश के आदिवासी समाज देख रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!