रायपुरछत्तीसगढ

सीएम भूपेश बघेल चुनावी दौरे पर पहुंचे हिमाचल,मां ज्वाला के दर्शन भी किये

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल चुनावी दौरे पर हिमाचल पहुंचे है. आज सुबह उन्होने कांगड़ा में मां ज्वाला के दर्शन किए. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थी.

बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सीएम बघेल कुछ देर में नगरोटा बगवां में रैली को संबोधित करेंगी। नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आरएस बाली ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रियंका गांधी नगरोटा बगवां का दौरा करेंगी।

उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा स्व. जीएस बाली के विकास कार्यों को श्रद्धांजलि है। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां देश का एकमात्र ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है जहां एक ही निर्वाचन क्षेत्र में सरकारी इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटीआई, फार्मेसी और तकनीकी कॉलेज मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का कांगड़ा जिले का यह पहला दौरा होगा। वह नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!