रायपुरछत्तीसगढ

के.एन.किशोर को मिली जनसंचार में डाक्टरेक्ट की उपाधि

रायपुर,न्यूज धमाका:-  कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी के. एन.किशोर को जनसंचार विषय में पीएचडी (डाक्टरेट ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। किशोर ने “यूज़ आफ सोशल मीडिया फार पोलिटिकल कम्युनिकेशन – ए स्टडी आन फेसबुक एंड ट्वीटर यूज़ बाई पोलिटिकल पार्टीज (ए स्पेशल रिफ्रेंस टू छत्तीसगढ़)” विषय पर अपना  शोध कार्य जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अली के निर्देशन में पूर्ण किया है।

विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने शोधार्थी को पीएचडी की उपाधि मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए  कहा कि जनसंचार शोध केंद्र द्वारा लगातार मीडिया शोध के विभिन्न आयामों पर शोध कार्य किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जनसंचार विभाग में अब तक 12 शोधार्थी   पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा एवं कुलसचिव डॉ. आनंद शंकर बहादुर ने शोधार्थी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!