रायपुरछत्तीसगढबलौदाबाजार

ग्राम चंडी से शुरू की गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा क्वार नवरात्रि से पुनः प्रारंभ की जायेगी

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

बलौदाबाजार,न्यूज धमाका:-स्थानीय विधायक प्रमोद शर्मा द्वारा ग्राम चंडी में महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी का भव्य एवं विशाल मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में मंदिर निर्माण समिति एवं विधायक प्रमोद शर्मा के द्वारा दिनांक 1 जुलाई रथयात्रा के दिवस से मंदिर निर्माण हेतू समस्त विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को भगवान जगन्नाथ स्वामी के मंदिर निमार्ण में सहभागिता के लिए प्रारंभ की गई रथयात्रा जिसे पूरे विधानसभा के प्रत्येक ग्राम एवं समस्त घरों तक जाना था तथा मंदिर निर्माण समिति द्वारा सभी से अपने घर के आंगन की मिट्टी तथा यथासंभव आर्थिक एवं सामाग्री के सहयोग प्रदान करने का आव्हान किया गया था।

जिसे बारिश के मौसम के चलते आने वाले क्वार नवरात्री प्रारंभ के साथ पुनः शुरू करने का निर्णय मंदिर समिति द्वारा लिया गया है। विदित हो की क्वार नवरात्र का शुभारंभ  26 सितंबर से हो रहा है। अतः रथयात्रा का द्वितीय चरण 26 सितंबर से पुनः प्रारंभ किया जायेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!