
संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर, न्यूज धमाका:- मूक बधिर बच्चों के शिक्षण में कार्य कर रहे इस विशिष्ट विद्यालय में लावण्या फाउंडेशन की सचिव स्मिता जैन द्वारा सेवा में एक कदम आगे बढ़कर वहां रह रहे एक बच्चे को गोद लिया गया एवं उसके वर्ष भर के खर्च की जिम्मेदारी ली गई।इस हेतु समस्त लावण्या फाउंडेशन की ओर से स्मिता जी को बहुत बहुत बधाई फाउंडेशन की ओर से अनिता शकार भी इस नेक कार्य हेतु उपस्थित रहीं कोपलवाणी की संस्थापक और लावण्या फाउंडेशन की कोर्डिनेटर पद्मा शर्मा द्वारा किये जा रहे प्रयासों और निःसहाय बच्चों को सक्षम बनाकर समाज की मुख्य धारा में जोड़ने हेतु किये जा रहे कार्यों के लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है हमारी साथी पद्मा जी को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।
