रायपुरछत्तीसगढ

धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब एवं युवराजगुरु सौरभ साहेब के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में ब्लॉक पदाधिकारी गठन कार्यक्रम 10 जुलाई को होगा आयोजित

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय सतनाम सेना के ब्लॉक पदाधिकारी गठन का कार्यक्रम 10 जुलाई 2022 दिन रविवार कार्यक्रम स्थान मंगल भवन पथरिया पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के सामने पथरिया जिला मुगेंली में आयोजित होगा

पदाधिकारी का गठन पथरिया सरगांव एवं नांदघाट ब्लॉक में किया जायेगा सतनामी समाज की आन बान शान जगत सम्राट राजागुरु धर्मगुरु गुरुद्वारा गुरुगद्दीनशीन भण्डारपुरी धाम एवं सतनाम धर्म संचालक भारतवर्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु बालदास साहेब एवं अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ युवराज गुरु सौरभ साहेब उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगा

जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 01 बजे राजागुरू धर्मगुरू बालदास साहेब एवं युवराज गुरू सौरभ साहेब जी का पथरिया रेस्ट हाऊस आगमन होगा दोपहर 01:30 बजे धर्म गुरुओं का भव्य स्वागत एवं कार्यक्रम शुभारंभ गुरूवाणी पदाधिकारी को नियुक्ति दी जायेगी

कार्यक्रम में सर्व समस्त राजमहंत जिला महंत ब्लॉक महंत सेक्टर महंत अठगवां महंत भण्डारी साटीदार शक्ति परिवार के सात्विक परिवार अखिल भारतीय सतनाम सेवा के समस्त राष्टीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी सेक्टर पदाधिकारी ग्राम पदाधिकारी समस्त साधु संत पंडित कटियार चौकहार साहित्यकार लेखक कवि रचनाकार पत्रकार मीडिया वाले गायक कलाकार पंचीदल अखाडादल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण अधिकारी कर्मचारीगण किसान व्यापारीगण विधायक, सांसदगण, समस्त गुरु सिपाही गण, समस्त समाज प्रमुखगण,उपरोक्त पदाधिकारी गठन समारोह में आप सभी संत समाज एवं मानव समाज सादर आमंत्रित है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!