रायपुरछत्तीसगढ

सूने मकान व मंदिर में चोरी के 01 आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के साथ माल भी बरामद

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर में बी. रमेश पिता बी. तुलसी राव, उम्र 25 वर्ष, साकिन तेलगु पारा ब्रम्हदेहीपारा, थाना खमतराई रायपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर के नाग देवता तांबे का तथा उनके उपर जल कलश, तांबे का प्लेट कीमती 5,000 रूपये को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया

कि रिपोर्ट पर अपराध क. 500 / 22 धारा 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। 03 जुलाई को रामजी साहू पिता स्व. बैसाखू साहू उम्र 48 वर्ष, साकिन • तेलगु बस्ती ब्रम्हदेहीपारा शिव मंदिर के पास थाना खमतराई रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके घर के ऊपर लगे सीमेंट के सीट को तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा घर में रखे सामान टी. व्ही, चांदी का पायल, सोने का लाकेट, मंगलसूत्र व अन्य सामान कीमती लगभग 70,000 रूपये को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध क. 501/ 22 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मूखबीर से सूचना मिला की एक अज्ञात व्यक्ति खमतराई बाजार में चोरी के समानों को बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर संदेही आरोपी पवन निषाद उम्र 21 वर्ष को पकड़कर पूछताछ करने पर उक्त दोनों जगहों में चोरी करना बताये आरोपी के कब्जे से दोनों अपराधों में चोरी गई मशरूका कीमती कमशः 5000, 70000 रूपये कुल जुमला कीमती 80,000 रूपये को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
पवन निषाद पिता स्व. पसऊ निषाद, उम्र 21 वर्ष निवासी ब्रम्हदेहीपारा खमतराई रायपुर (छ.ग.)

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!