रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर नगर निगम की बड़ी पहल,एप्प के माध्यम से 16 समस्याओं का होगा समाधान..

संवाददाता : सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं को और भी सुविधाजनक ढंग से सुलभ कराने और उनसे प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए महापौर एजाज ढेबर ने ‘मोर रायपुर’ ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से 16 प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा ।

जिसमें मुख्य रूप से बिजली , पानी , साफ-सफाई , सड़क , राशन कार्ड , आधार कार्ड , आयुष्मान कार्ड , जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र इसके साथ ही राजस्व से भी जुड़ी समस्याओं का निगम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इन सभी समस्याओं के लिए रायपुर के नागरिकों को निगम नहीं आना पड़ेगा और इस एप्लीकेशन के जरिए अपनी समस्याओं की शिकायत करा सकेंगे जिसके बाद उन समस्याओं का रायपुर नगर निगम के द्वारा निराकरण किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत महापौर दूरभाष के माध्यम से जन समस्या एवं सुझाव प्राप्त करेंगे,इसके लिए कोई भी नागरिक दिनांक 27 जून से 01 अगस्त 2022 तक निर्धारित वार्ड के संबंध में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दूरभाष क्र. 9111666201 या 9301953201 पर महापौर से सीधे चर्चा कर सकेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!