रायपुरछत्तीसगढ

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश,बोली शिक्षा से ही देश का होगा विकास

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- धरसीवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नगर पंचायत कुरा में नव प्रवेशित बच्चों को तिलक एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया साथ ही उन्हें निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य सामाग्री प्रदान  किया गया। नव प्रवेशित बच्चों एवं उनके पालकों को उन्हें शिक्षा का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश वाचन कर सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि दो वर्ष से कोरोना का संकट एवं लॉकडाउन की विषम परिस्थिति के बाद आज शाला का नियमित रूप से संचालन प्रारम्भ हो रहा है और कहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थी निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ मार्ग प्रशस्त करेंगे और विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगे,शिक्षा से ही देश बढ़ता है,


इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य हरि शंकर निषाद धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, नगर पंचायत कुरा अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा ,उपाध्यक्ष अनिल बघेल, साहिल खान, अमजद खान, रोशन पुरी गोस्वामी ,मदन गोयल, सुरेश साहू, मोहन प्रजापति, ढालचंद्र पाल, राजू,मीना चौहान, विद्या पाल, संजू निर्मलकर,विक्की वर्मा, प्राचार्य सुजाता बेहल, एवं समस्त शिक्षक गण एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!