रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी के होटल शांति होम्स स्टेशन रोड में जुआ खेलते 2,02,500/ रुपयों के साथ 08 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर जिले में जुआ सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन एकत्रित की जा रही है

इसी क्रम में दिनांक को सूचना प्राप्त हुई की थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल शांति होम्स के कमरा नंबर 205 में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अविनाश ठाकुर द्वारा थाना प्रभारी गंज दुर्गेश रावटे को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया,

जिस पर थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज एवं साइबर सेल यूनिट के स्टाफ द्वारा उक्त स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति ताश पत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेड कार्यवाही वह घेराबंदी कर ताश पत्ती से जुआ खेलते कुल 08 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी 2,02,500/- रुपए एवं ताश पत्ती जप्त किया जाकर जुआरियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 118/22, धारा 4,5 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

1.- राकेश कुमार शर्मा पिता स्वर्गीय लूणकरण शर्मा उम्र 42 वर्ष साकिन गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर,

2.- योगेश अग्रवाल पिता प्रदीप अग्रवाल उम्र 46 वर्ष साकिन स्टेशन रोड नर्मदा पारा थाना गंज रायपुर,

3.- रोशन उर्फ बिट्टू कृपलानी पिता रमेश कृपलानी उम्र 34 वर्ष साकिन रायपुरा महादेवघाट इंद्रप्रस्थ कॉलोनी i-203 तीन थाना डीडी नगर रायपुर,

4.- विकास चित्तड पिता दुनीचंद चित्तड उम्र 33 वर्ष साकिन आदर्श चौक मकान नंबर 165 थाना कबीर नगर रायपुर,

5.- राजा रैकवार पिता मूलवा रैकवार उम्र 22 वर्ष शौकीन मकान नंबर 69 गोल चौक थाना डीडी नगर रायपुर,

6.- गजानंद पटेल पिता संगूराम पटेल उम्र 35 वर्ष साकिन जनता कॉलोनी थाना गुढ़ियारी रायपुर,

7.- धनेश्वर जांगड़े पिता जनक राम जांगड़े उम्र 46 वर्ष साकिन संतोषी नगर प्रयाग बिहार पेट्रोल पंप के सामने थाना टिकरापारा रायपुर,

8.- राम कुमार गुप्ता पिता संतोष प्रसाद गुप्ता उम्र 32 वर्ष साकिन रामनगर शीतला पारा थाना गुढ़ियारी रायपुर

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!