
भिलाई,न्यूज़ धमाका:- गृह निर्माण मंडल ने भिलाई निगम को दीनदयाल योजना के तहत जुनवानी में बनी कालोनी को हस्तांतरित कर दिया है। कालोनी हस्तांतरण के बाद भिलाई निगम के अधिकारियों ने कालोनी का निरीक्षण किया।
कालोनी को निगम को हस्तांरित करने के बाद आयुक्त प्रकाश सर्वे का यह पहला दौरा था। रहवासियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्मित दीनदयाल आवास योजना अंतर्गत दीनदयाल कालोनी में काफी परिवार निवासरत है। उन्होंने अपनी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। निगम आयुक्त ने कालोनी का निरीक्षण करते हुए पूर्व से संचालित सफाई एवं पेयजल, नाली निकासी के बारे में जानकारी ली।
उधा स्तरीय पानी टंकी से पाइप लाइन विस्तारीकरण एवं घरों में पानी पहुंचने के बारे में अवगत हुए। मोहल्ले वासियों ने सफाई को लेकर आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराया। तत्काल निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को गैंग लगाकर सफाई करवाने के निर्देश दिए।
