भिलाईछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ के भिलाई के टाउनशिप के एक घर में बीती आधी रात को अचानक लगी आग,धुएं के चलते बेहोश हुए,अपने दोनों बेटों और माँ की जान बचाई ने कोशिश की

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ के भिलाई के टाउनशिप के सेक्टर-8 के एक घर में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लगी ।घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। लेकिन,आग लगने के बाद रात करीब तीन बजे घर में सो रही मां की नींद खुल गई। वो दौड़कर दूसरे कमरे में गई। जहां उसके दोनों बेटे सो रहे थे। उसने अपने दोनों बेटों को उठाने की कोशिश की। लेकिन, कमरे में धुआं भर जाने के कारण वे दोनों बेहोश हो गए थे।

उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। पड़ोसियों ने वहां पहुंचकर दोनों बेटों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल भेजा। साथ ही उन्होंने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, सफल न हो पाने पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिस पर नगर सेना के दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।जानकारी के मुताबिक उक्त घटना सेक्टर-8 सड़क 46 क्वाटर नंबर 3b निवासी के अनीता के घर की है।

के अनीता अपने दोनों बेटों निखिल (21) और अक्षत (12) के साथ घर पर सोई हुई थी। के अनीता की रात में तीन बजे नींद खुली तो पूरे घर में धुआं भरा मिला। यह देखकर उसके होश उड़ गए। वो फौरन दोड़कर नीचे के कमरे में सो रहे अपने दोनों बेटों के पास गई। ताकि उन दोनों को घर से बाहर निकालकर उन्हें बचा सके। लेकिन, उनके कमरे में भी धुआं भर गया था। इस कारण से वे लोग बेहोश हो गए थे। उसने चीख पुकार मचाई तो पड़ोसियों की नींद खुली और वे बाहर निकले।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!