रायपुरछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर निकाली शोभा रैली में हजारों की संख्या में लोग हुए सम्मिलित 

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-राजधानी रायपुर में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे विधानसभा क्षेत्र में हजारों की संख्या में आम लोगों के साथ शोभा रैली निकाली गई। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में उपस्थित होकर ध्वज फहराया एवं जोरदार आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी गई। हिंदू नव वर्ष को धूम-धाम के साथ मनाने की परंपरा विकास उपाध्याय ने शुरू की थी जो कोरोनाकाल के चलते विगत् दो वर्षों से सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया जा रहा था।

विधायक विकास उपाध्याय फूलों से सजी खुले जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान ब्रह्मा ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से ही सृष्टि की रचना करना प्रारंभ किया था और वे 07 दिनों में ही सृष्टि की रचना कर ली थी। अर्थात् हमारा यह नव वर्ष सृष्टि के निर्माण का आधारभूत स्तंभ है और इसे बनाये रखने हम सभी को सौहाद्र प्रेम एवं आत्मिक परिशुद्धता का परिचय देना होगा।

कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय आज हिंदू नव वर्ष पर अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच भव्य शोभा रैली के साथ उपस्थित हुए। फूलों से सजी खुले जीप पर क्षेत्र की जनता उन्हें देख उत्साहित नजर आई। हिंदू नव वर्ष को धूम-धाम के साथ मनाने की परंपरा विकास उपाध्याय ने शुरू की थी जो कोरोनाकाल के चलते विगत् दो वर्षों से सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया जा रहा था। परन्तु इस बार अनुकूल परिस्थितियों के चलते जिस तरह से उन्होंने पूरी क्षेत्र को आज नव वर्ष के माहौल में सराबोर कर दिया, लोगों के बीच उत्साह देखते ही बन रही थी। हजारों की संख्या में मोटर साइकिल पर सवार युवा जय जय श्रीराम के नारे के साथ जयकारा लगा रहे थे। क्षेत्र में स्थित मंदिरों के सामने लगातार आतिशबाजी कर विधायक खुद लोगों को मिठाई बांट कर ध्वज वितरित कर रहे थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!