रायपुरछत्तीसगढ

मध्यप्रदेश शासन से प्रमुख सचिव ने छत्तीसगढ़ राज्य शासन को लिखा पत्र 31 फीसद महंगाई में राहत  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- एमपी में कर्मचारियों को 31 फीसद महंगाई भत्ता देने के बाद अब मध्यप्रदेश शासन से प्रमुख सचिव वित्त विभाग मनोज गोविल ने छत्तीसगढ़ राज्य शासन को पत्र लिखा है कि मध्यप्रदेश में शासन पेंशनर्स को भी इतना ही महंगाई राहत (डीआर) देना चाहता है,अतः इसके लिए नियमों के परिपालन में सहमति मांगा गया है।पेंशनर संघो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सहमति देने की मांग की है।

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन प्रमुख सचिव वित्त विभाग से मनोज गोविल की छत्तीसगढ़ राज्य शासन को लिखे गए चिट्ठी के बाद अब फैसला छत्तीसगढ़ के हाथों में है, इसके बाद ही दोनों राज्यों में पेंशनर्स को महंगाई राहत देना सम्भव होगा।

अभी मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को 31 फीशद डीए और पेंशनरों को केवल 17 फीसद डीआर मिल रहा है।छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों दोनों को 17 फीसद डीए,डीआर मिल रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!