रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर के गोठान में महिला समूहों द्वारा गोबर से गुलाल बनाने का काम जारी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-होली रंगों का त्योहार है। केमिकल गुलाल की चमक को फीका कर रहे थे, लेकिन इस साल गोबर के गुलाल से होली के त्योहार में चार चांद लग जाएगा। छत्‍तीसगढ़ राजधानी के रायपुर स्थित संतोषी नगर के गोठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से गुलाल बनाने का काम किया जा रहा है।

वर्तमान में गुलाल के लिए छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के कई जिलों और दिल्ली से गोबर के गुलाल की डिमांड आई है। गोबर के गुलाल की मांग इस कदर बढ़ गई है कि महिला समूह को काफी श्रम करना पड़ रहा है। महिला समूह का कहना है कि गुलाल से त्वचा के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। महिला समूह द्वारा गोमय गुलाल बनाया जा रहा है।

संतोषी नगर गोठान में स्वसहायता समूह की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने बताया कि गोबर हर्बल गुलाल प्राकृतिक रंगों से तैयार किया जा रहा है। नगर निगम की टीम द्वारा शहर से इकट्ठा किए गए फूलों को महिला समूह की टीम ले लेती है। उसके बाद फूलों को सुखाने के बाद उसे पीसकर उसमें गोबर का पाउडर मिलाते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!