जबलपुरमध्यप्रदेश

जबलपुर में एयर इंडिया का विमान ई-6,रन वे से फिसल गया,कई उड़ानें रद

जबलपुर,न्यूज़ धमाका :- दिल्ली से जबलपुर आ रहा एयर इंडिया का विमान ई-6 शनिवार को रन वे से फिसल गया। अच्छा रहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि एयरपोर्ट से जुड़ी कोई भी घटना अत्यंत संवेदनशील मानी जाती है, इसलिए मामले की जांच करने डीजीसीए के अफसर आज देर शाम डुमना पहुंच रहे हैं। इस घटना के बाद विमान को रनवे से हटाया नहीं जा सका है, जिसके चलते अनेक उड़ानों को रद कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमना हवाई अड्डे पर दोपहर करीब सवा बजे दिल्ली से जबलपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ई-6 लैंडिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई।जब विमान लैंड कर रहा था, उसी समय उसका अगला पहिया रनवे से फिसल गया। जिसकी वजह से विमान अनियंत्रित हो गया और रनवे पर लगी लाइटों को तोड़ता हुआ ट्रैक से नीचे उतर गया।

उसके पहिए रनवे के बगल की मिट्टी में धंस गए। इस घटना के वक्त विमान में 55 यात्री और 7 क्रू-मेंबर सवार थे। किसी को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा बताया जा रहा है। इस मामले में एयरपोर्ट के डायरेक्टर कुसुम दास- जो कि दिल्ली में ही मौजूद हैं, ने बताया कि एयर इंडिया के विमान का पहिया फिसल गया, जिसकी वजह से वह रनवे की लाइटों को तोड़ता हुआ किनारे की मिट्टी में उतर गया। विमान को बहुत ज्यादा नुकसान भी नहीं हुआ बताया जा रहा है। लेकिन इस घटना की वजह से डुमना विमानतल को बंद कर दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!