28 फरवरी को रायपुर में पुराने पुलिस मुख्यालय कैंपस में रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस में अलग-अलग सेक्टर में दर्जनों पदों पकैंप के माध्यम से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में ट्रेनर, डाटा एंट्री ऑपरेटर,ट्रेनर इलेक्ट्रिशियन/ ट्रेनी अपेरेल, कम्प्यूटर, डीटीपी, सेंटर हेड और मोबिलाजर पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर अनुभवी और योग्य आवेदक की भर्ती 8 से 12 हजार प्रतिमाह वेतनमान पर की जाएगी। इन पदों के लिए भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक 28 फरवरी को अपनी शैक्षणिक, तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुराने पुलिस मुख्यालय पहुंचना होगा।
इसके अलावा कैंप मे कम्प्यूटर स्किल, कम्यूनिकेशन स्किल और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के प्रशिक्षण के लिये भी इच्छुक युवाओं को प्रसिक्षण की सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 3 से 4 माह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, रिटेल सेल्स एसोशिएट, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं सेल्फ एंप्लॉयड टेलर कोर्स की निःशुल्क ट्रेनिंग भी कर सकते है।
इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक आयु वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वी और 10वी रखी गई है l अधिक जानकारी के लिए 0771-2443066 , असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के लिए 98939-61694, रिटेल सेल्स एसोशिएट के लिए 70007-20097 नंबर पर बात की जा सकती है।
